Vettaiyan BO: वीक डे में भी धुंआधार कमाई कर रही है रजनीकांत की 'वेट्टैयन', क्या तोड़ पाएगी 'जेलर' का रिकॉर्ड ?

Vettaiyan BO Day 6: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही धुंआधार कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा चुका है। चलिए देखते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
रजनीकांत की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 24 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 4.25 करोड़ रुपये की अर्निंग की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 114.60 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
क्या जेलर को दे पाएगी मात
बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर ने तो आते ही तूफान मचा दिया था। फिल्म ने रिलीज होते ही देशभर में नोटों की लंबी लाइन लगा दी थी। फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 235.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, लेकिन रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इस आंकड़े से कोसों दूर है। अब देखना होगा क्या रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन अपनी ही फिल्म जेलर का आंकड़ा छू पाएगी।
वेट्टैयन कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत के अलावा राणा दग्गुबाती फहाद फासिल और रितिका सिंह हैं। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के ऊपर आधारित है जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हैं। और यह पुलिस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत हैं। अब देखना ये होगा कि 160 के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म किनते करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications