Vettaiyan BO Day 1: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Vettaiyan BO Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्टूबर की शुरुआत में ही उनकी सर्जरी हुई है। वह अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाए हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनका डंका बजना शुरू हो चुका है। जी हां, उनकी फिल्म वेट्टैयन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और उनकी इस फिल्म में उनका अंदाज किसी पावरहाउस से कम नहीं है।
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी लाई रंग
इस फिल्म में रजनीकांत अकेले हीं हैं बल्कि उनके साथ हैं बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन। जी हां, इस फिल्म में दोनों की शानदार जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि टीने ग्नानवेल द्वारा निर्देशिक और लाइका प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा चुकी है। चलिए जानते हैं कि दोनों स्टार्स की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग लाई है।
ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं स्टेट अर्निंग देखें तो तमिल सिनेमा में फिल्म ने 26.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगू में 3.2 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.6 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने एंट्री मारते ही यह बता दिया है कि फिल्म सिर्फ चलने नहीं बल्कि दहाड़ मारने आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सकती है।
वेट्टैयन कास्ट
वेट्टैयन की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत के अलावा राणा दग्गुबाती फहाद फासिल और रितिका सिंह हैं। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के ऊपर आधारित है जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हैं। और यह पुलिस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत हैं। अब देखना ये होगा कि 160 के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications