Vettaiyan BO Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'Vettaiyan' कर रही है धुंआधार कमाई, दूसरे दिन मारी हाफ सेंचुरी

Vettaiyan BO Day 2

Vettaiyan BO Day 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी धमाकेदार फिल्मों से फैन्स का दिल जीत ही लेते हैं। फैन्स को तो सुपरस्टार की फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार होता है। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने आते ही चौथे छक्के लगाने शुरू कर दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है।

फिल्म ने की अंधाधुंध कमाई
वेट्टैयन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (तमिल में 27.7 करोड़ रुपये, तेलुगू में 3.3 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.6 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये)

दूसरे दिन रहा इतना कलेक्शन

वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 23. 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। (तमिल में 21.35 करोड़ रुपये, तेलुगू में 2 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.4 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये) इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 55.5 करोड़ रुपये।

हालांकि पहले दिन की कमाई से दूसरे दिन की कमाई में 24% की गिरावट दर्द की गई है। बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सकती है।

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी लाई रंग
टीने ग्नानवेल द्वारा निर्देशिक और लाइका प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ हैं बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन। राणा दग्गुबाती फहाद फासिल और रितिका सिंह हैं। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के ऊपर आधारित है जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते हैं। और यह पुलिस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत हैं। इस फिल्म को 160 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

Read more about: vettaiyan rajinikanth box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X