Box Office: चौथे दिन फुस्स हो गई फिल्म, धीमी पड़ गई रफ्तार, सुपरहिट पर सवाल !
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियां बंटोर रही है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की थी। वहीं अब रिलीज के चौथे दिन फिल्म फुस्स साबित हुई। माना जा रहा है ये फिल्म अब आगे नहीं बढ़ पाएगी।
[UFF: अच्छा हुआ सलमान खान के साथ फिल्म नहीं की, वरना एक और MAHAFLOP !]
सोमवार को यानि की रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया और जहां रविवार को फिल्म की कमाई 13.57 करोड़ थी वहीं सोमवार को महज 6.04 करोड़ ही रही। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 42.56 करोड़ की कमाई की है। बता दें, फिल्म लगभग 30 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 60 करोड़ की कमाई करनी होगी।

महिला प्रधान फिल्मों की बात की जाए तो हाल ही में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राज़ी ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। वहीं, इस साल रिलीज पद्मावत ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रानी मुखर्जी की हिचकी भी सुपरहिट साबित हुई है। बहरहाल, यहां जानें 2018 की 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











