Box Office पर वीरे दी वेडिंग की धमाका: दो दिन में 22 करोड़
सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर और शिखा तलसानिया स्टारर वीरे दी वेडिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के साथ ही अपनी पकड़ बना ली थी। और 10 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है।
शनिवार को फिल्म का बिज़नेस बढ़ा और शशांक घोष की पिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है।

mसोनू के टीटू के स्वीटी के बाद, वीरे दी वेडिंग 2018 की अगली पैसा वसूल मसाला इंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। फिल्म डायरेक्ट की है शशांक घोष ने और थोड़ी सी धीमी शुरूआत के बावजूद फिल्म अपनी ट्रीटमेंट से यंग दर्शकों का दिल जीत रही है।
[इन 10 कारणों से MUST WATCH है वीरे दी वेडिंग]
इस फिल्म में हर किसी की जगह है - स्ट्रेट लोग, गे लोग, शादीशुदा लोग, सिंगल लोग, जिनका तलाक होने वाला है, जिनका तलाक हो चुका है, पतले लोग, मोटे लोग। यानि कि सबको कुछ ना कुछ ज़रूर मिलेगा। कोई भी खाली हाथ नहीं लौटने वाला है।
वीरे दी वेडिंग, इस साल की टॉप 5 ओपनर में तो शामिल हो ही चुकी है। ये बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली महिला फिल्मों में भी ज़रूर शामिल होगी।
जानिए यहां, महिला केंद्रित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications
