BOX OFFICE: वरूण धवन की सुई धागा- 5 दिनों में 50 करोड़ का शानदार कलेक्शन
वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा ने 5 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। साथ ही यह वरूण धवन की लगातार 11वीं हिट फिल्म है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'मेड इन इंडिया' अभियान पर आधारित है। दर्शक इसके कंटेंट को बेहद पसंद कर रहे हैं।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में तीनों सुपरस्टार्स का धमाकेदार 'जंगल डांस'
फिल्म ने पहले वीकेंड तक तो अच्छी कमाई की ही.. साथ ही पांचवें यानि की 2 अक्टूबर, गांधी जयंती की छुट्टी का भी फायदा मिला। 5वें दिन फिल्म ने अच्छी खासी बढ़त दिखाई है। देखना दिलचस्प होगा कि हिट मशीन वरूण की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80-85 करोड़ तक जा सकता है। लेकिन फिल्म काफी कम बजट पर बनी है.. लिहाजा हिट हो चुकी है। 5 अक्टूबर यानि की इस शुक्रवार को लवयात्री और अंधाधुन भी रिलीज होने वाली है। लेकिन सुई धागा के बिजनेस को दोनों फिल्मों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











