Box Office: वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर की धाकड़ कमाई, कंगना रनौत की पंगा का बुरा हाल !
साल 2020 की सबसे बड़ी टक्कर की बात की जाए तो वो रही वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनौत की पंगा के बीच। एक तरफ जहां स्ट्रीट डांसर 3डी को फिल्म समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। तो वहीं पंगा को समीक्षकों ने मस्ट वॅाच बताया।
लेकिन इसके बाद भी स्क्रीन्स की संख्या कम होने और दर्शकों के बीच बज कम होने के कारण स्ट्रीट डांसर रेस में कमाई के लिहाज से आगे निकल गई।

हालांकि इन दोनों की कमाई का कुछ हिस्सा फिर से तानाजी के खाते में चला गया। हालंकि वीकेंड के बाद स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा की कमाई में गिरावट आयी है। स्ट्रीट डांसर को 26 जनवरी का तगड़ा फायदा मिला है। चलिए यहां देखते हैं इस फिल्म का पूरा रिपोर्ट कार्ड..


Click it and Unblock the Notifications