अक्टूबर बॉक्स ऑफिस: वरूण धवन ने दूसरे दिन झंडा गाड़ा, ओपनिंग का लगभग दोगुना
वरूण धवन की अक्टूबर लोगों के दिल पर अपना असर छोड़ चुकी है। शूजित सरकार की फिल्म ने जहां लगभग 5 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म ने शनिवार को लगभग 7.5 करोड़ की कमाई की है।
यानि कि ओपनिंग से 48 प्रतिशत ज़्यादा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को ये आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि शूजित सरकार की इस फिल्म को मास्टरपीस कहा जा रहा है।

ट्रेड के कयास की मानें तो फिल्म 25 करोड़ पर अपना वीकेंड लॉक कर सकती है जो किसी भी एब्सट्रैक्ट फिल्म के लिए काफी ज़्यादा होगा। लेकिन ऐसा होगा क्योंकि लोगों को वरूण धवन का नया कलेवर काफी ज़्यादा पसंद आएगा।
पांच साल पहले करण जौहर ने बॉलीवुड को तीन शानदार टिमटिमाते सितारे दिए - सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन। लेकिन वरूण धवन इस लिस्ट में सबसे ऊपर खड़े होते हैं। कारण ये कि इन पांच सालों में सलमान - शाहरूख के पीछे खड़े होने वाले वरूण धवन आज उनके साथ खड़े हैं।
जी हां, इन पांच साल के करियर में वरूण धवन का स्कोर रहा है 100 प्रतिशत। यानि कि उन्होंने 8 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रही हैं।
इतना ही नहीं, पहले जहां, वरूण धवन को आने वाले वक्त का शाहरूख - सलमान कहा जाता था, अब उन्हें शाहरूख - सलमान को टक्कर देने वाला स्टार कहा जाने लगा है।
5 सालों में वरूण धवन बॉक्स ऑफिस को कुल 692 करोड़ यानि कि लगभग 700 करोड़ की कमाई दे चुके हैं। 8 फिल्मों में 700 करोड़ की कमाई के लिहाज़ से वरूण प्रति फिल्म करीब 80 करोड़ का एवरेज दे रहे हैं जो कि शानदार है। (जिसमें जुड़वा 2 शामिल नहीं है)
जानिए वरूण धवन का बॉक्स ऑफिस स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications

