BOX OFFICE..वरुण धवन की जुड़वा 2..दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई..टूटे रिकॉर्ड !
वरुण धवन की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म जुड़वा 2 से जैसी उम्मीद थी वैसा ही फिल्म कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने एक ओर 16.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग दी तो दूसरे दिन इस फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन कर पिछली काफी सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यानी कुल मिलाकर इस फिल्म ने केवल दो दिनों में 36 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह साल 2017 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है।
हालांकि जुड़वा 2 को क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं इसके बावजूद फिल्म छुट्टियों और सलमान की फिल्म के रीमेक होने का इसे फायदा मिला है। कमाल की बात तो ये है कि कल गांधी जयंती पर हॉलीडे होने के कारण भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई होने की पूरी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











