BOX OFFICE: वरूण धवन की अक्टूबर.. दमदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
Recommended Video

वरूण धवन और बनीता संधू स्टारर फिल्म अक्टूबर इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। बता दें, इमोशनल स्तर पर यह एक बेहतरीन फिल्म है। खैर, फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिखाई है।
बता दें, वरूण धवन की इस फिल्म ने 5.04 करोड़ से साथ ओपनिंग दी है। जिसे ऐवरेज मान सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है.. यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिले।

खास बात यह भी है कि फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए सिर्फ 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि वरूण धवन की फिल्म के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, पहले वीकेंड तक फिल्म 25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications