BOX OFFICE: वरूण धवन की अक्टूबर.. एक हफ्ता पूरा.. बच गया सुपरस्टार का रिकॉर्ड!
वरूण धवन और बनीता संधू स्टारर फिल्म अक्टूबर ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। बता दें, इमोशनल स्तर पर यह एक बेहतरीन फिल्म है। खैर, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 30 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि यह काफी ऐवरेज है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म अब अपना बजट पार कर जाएगी।
अक्षय कुमार की एक और जबरदस्त बिग बजट फिल्म.. 2019 में तीसरा धमाका!
फिल्म लगभग 40 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म का हिट होना तो मुश्किल है, लेकिन यदि फिल्म 40 करोड़ की पार कर जाती है तो कम से कम फ्लॉप की श्रेणी में आने से बच जाएगी। बता दें, वरूण धवन ने पिछले 6 सालों में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दिया है, लिहाजा अक्टूबर से भी उनका यह रिकॉर्ड बच सकता है।

बता दें, शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी 'अक्टूबर' एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म की कहानी दिल छूने वाली है, वहीं वरूण धवन से लेकर हर किरदार परफेक्ट है। लेकिन धीमी होने की वजह से फिल्म आम दर्शकों को बोर कर सकती है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की अब तक की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











