बॉक्स ऑफिस पर वरूण धवन का बवाल, 60 करोड़ पार
वरूण धवन स्टारर अक्टूबर कमाई के लिहाज़ से तीसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी और इससे साबित हो गया है कि वरूण धवन की स्टारडम वाकई काबिले तारीफ हैं।
अक्टूबर जैसी फिल्म से वरूण धवन ने अब तक 60 करोड़ वर्ल्डवाइड की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि ए लिस्ट ए्क्टर्स ज़्यादातर इस तरह की चीज़ें ट्राई ही नहीं करते हैं। जब करते हैं तो औंधे मुंह गिर जाते हैं।

जैसे कि सलमान खान ने ट्यूबलाइट से कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की लेकिन औंधे मुंह गिर गए। वहीं अक्षय कुमार ने भी पैडमैन के साथ समझौता किया और उसे कॉमर्शियल एंगल दिया लेकिन फिर भी फिल्म 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई।
ये सब तब जब वरूण धवन और शूजित सरकार की अक्टूबर जैसी फिल्म लोगों का दिल जीत रही हैं। पांच साल पहले करण जौहर ने बॉलीवुड को तीन शानदार टिमटिमाते सितारे दिए - सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन।
जानिए अक्टूबर लोगों को क्यों आ रही है पसंद -


Click it and Unblock the Notifications











