BOX OFFICE पर वरूण धवन की गदर कमाई, सलमान - अक्षय को कर दिया FAIL!

वरूण धवन स्टारर अक्टूबर ने कमाई के लिहाज़ से शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है और इससे साबित हो गया है कि वरूण धवन की स्टारडम वाकई काबिले तारीफ हैं।

अक्टूबर जैसी फिल्म से वरूण धवन ने अब तक 40 करोड़ की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि ए लिस्ट ए्क्टर्स ज़्यादातर इस तरह की चीज़ें ट्राई ही नहीं करते हैं। जब करते हैं तो औंधे मुंह गिर जाते हैं।

varun-dhawan-october-box-office-grows-on-second-weekend

जैसे कि सलमान खान ने ट्यूबलाइट से कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की लेकिन औंधे मुंह गिर गए। वहीं अक्षय कुमार ने भी पैडमैन के साथ समझौता किया और उसे कॉमर्शियल एंगल दिया लेकिन फिर भी फिल्म 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई।

ये सब तब जब वरूण धवन और शूजित सरकार की अक्टूबर जैसी फिल्म लोगों का दिल जीत रही हैं। पांच साल पहले करण जौहर ने बॉलीवुड को तीन शानदार टिमटिमाते सितारे दिए - सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन।

लेकिन वरूण धवन इस लिस्ट में सबसे ऊपर खड़े होते हैं। कारण ये कि इन पांच सालों में सलमान - शाहरूख के पीछे खड़े होने वाले वरूण धवन आज उनके साथ खड़े हैं।

जी हां, इन पांच साल के करियर में वरूण धवन का स्कोर रहा है 100 प्रतिशत। यानि कि उन्होंने 8 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रही हैं।

इतना ही नहीं, पहले जहां, वरूण धवन को आने वाले वक्त का शाहरूख - सलमान कहा जाता था, अब उन्हें शाहरूख - सलमान को टक्कर देने वाला स्टार कहा जाने लगा है।

5 सालों में वरूण धवन बॉक्स ऑफिस को कुल 692 करोड़ यानि कि लगभग 700 करोड़ की कमाई दे चुके हैं। 8 फिल्मों में 700 करोड़ की कमाई के लिहाज़ से वरूण प्रति फिल्म करीब 80 करोड़ का एवरेज दे रहे हैं जो कि शानदार है। (जिसमें जुड़वा 2 शामिल नहीं है)

जानिए वरूण धवन का बॉक्स ऑफिस स्कोर कार्ड -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X