BOX OFFICE: एक हफ्ता.. और 100 करोड़ की सुपरहिट फिल्म.. बनाया रिकॉर्ड!
Recommended Video

Judwaa 2 Box Office Collection Day 4: Varun Dhawan becomes new Baahubali of Bollywood | FilmiBeat
वरूण धवन की जुड़वा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.. जिसकी बहुत जरूरत थी। टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद एक भी बिग बजट फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। अजय देवगन से लेकर कंगना रनौत और फरहान अख्तर की फिल्में भी औंधे मुंह गिर गईं।
ऐसे में जुड़वा 2 ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। जी हां, शुक्रवार को लगभग 6 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 104 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

इसी के साथ जुड़वा 2 इस साल की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। कोई शक नहीं कि यह वरूण धवन के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। इस साल वरूण की दोनों फिल्में (बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2) ने धमाकेदार बिजनेस किया है।
यहां जानें 2017 में 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications