9 हिट और 3 फ्लॉप फिल्मों के साथ 800 करोड़ तक का कलेक्शन- वरुण धवन का बॉक्स ऑफिस हाल जानें यहां

varun-dhawan-box-office-analysis-9-hits-4-flops-and-collections-of-more-than-800-crores

Varun Dhawan Box Office Analysis: वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण और जान्हवी की केमिस्ट्री को लेकर काफी सुर्खियों बटोरी जा रही हैं। हालांकि फैंस थोड़े नाराज हैं क्योंकि फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर नहीं लाया जा रहा है।

बवाल ओटीटी पर आ रही है, लिहाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की कोई चिंता नहीं है। लेकिन यदि ये थियेटर में आती.. तो वरुण के हिट फिल्मों की में एक और नाम जुड़ सकता था। वरुण की फिल्मों का सक्सेस रेट 75 प्रतिशत तक का है।

9 हिट और 3 फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

वरुण धवन ने अपने करियर में अब तक 16 फिल्में की हैं, जिनमें से 9 फिल्में हिट या सेमी हिट रही हैं। 4 फिल्में औसत रही हैं, जबकि 3 फिल्मों को फ्लॉप की कैटेगरी में डाल सकते हैं। वरुण की फ्लॉप फिल्मों में शामिल है- कलंक, स्ट्रीट डांस 3डी और भेड़िया..

खास बात है कि अपने करियर की शुरुआत में वरुण धवन ने लगातार 9 हिट फिल्में दी थीं। वरुण की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है- बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, जुड़वा 2, सुई धागा, मैं तेरा हीरो..

840 करोड़ का कुल कलेक्शन

वरुण धवन की सभी फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए.. तो अभिनेता की फिल्मों ने अब तक 840 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। वरुण की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है 21.6 करोड़ (कलंक) की, जबकि सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही है दिलवाले, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान, काजोल और कृति सैनन थे।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan bawaal box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X