BOX OFFICE: वरूण धवन- अनुष्का की सुई धागा- वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन
वरूण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा को दर्शकों ने खूब सराहा है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। खैर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दी है। सुई धागा ने अपने पहले वीकेंड पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि पहले हफ्ते तक फिल्म 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
सुपरहिट हॉरर- कॉमेडी REMAKE में अक्षय कुमार हो गए फाइनल
सोमवार को यदि फिल्म की कमाई थोड़ी नीचे भी आ जाएगी.. लेकिन मंगलवार यानि की 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को सुई धागा जमकर कलेक्शन करने वाली है। फिल्म में वरूण धवन और अनुष्का के अभिनय की तारीफ हो रही है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 70-75 करोड़ तक जा सकता है। लेकिन फिल्म काफी कम बजट पर बनी है.. लिहाजा हिट होना तय है। 5 अक्टूबर को लवयात्री और अंधाधुन भी रिलीज होने वाली है। लेकिन सुई धागा के बिजनेस को दोनों फिल्मों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बता दें, वरूण धवन ने आज तक अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications











