BOX OFFICE: वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की सुई धागा- जानें पहले दिन का कलेक्शन
वरूण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'मेक इन इंडिया' अभियान से प्रेरित है।जैसी कि वरूण धवन की फिल्मों से उम्मीद रहती है.. सुई धागा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दी है। फिल्म ने शुक्रवार को 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'अक्षय कुमार तो नाना पाटेकर के साथ ही शूट कर रहे हैं.. उनका क्या'- तनुश्री दत्ता
फिल्म में वरूण धवन और अनुष्का के अभिनय की तारीफ हो रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 40 करोड़ की कमाई कर लेगी। दो मुख्य कलाकारों के स्टारडम को देखते हुए फिल्म का सुपरहिट होना मुश्किल नहीं दिखता।

खास बात है कि फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' के साथ क्लैश हो रही है। लेकिन दोनों ही फिल्में काफी अलग फ्लेवर की है, लिहाजा, सुई धागा की बिजनेस को पटाखा से ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
गौरतलब है कि वरूण की पिछली फिल्म अक्टूबर और अनुष्का शर्मा की परी ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन सफल रही थी। ऐसे में सुई धागा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











