BOX OFFICE: वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा'- जबरदस्त ओपनिंग देगी ये फिल्म!
वरूण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा इस शुक्रवार यानि की 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। कोई शक नहीं कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने काफी हाइप बना ली है। लिहाजा, फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी'- दमदार बॉयोपिक की हो गई शुरुआत
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। वरूण और अनुष्का दोनों के स्टारडम को देखा जाए तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल ही होगी। खास बात है कि फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' के साथ क्लैश हो रही है। लेकिन दोनों ही फिल्में काफी अलग फ्लेवर की है, लिहाजा, सुई धागा की बिजनेस को पटाखा से ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

गौरतलब है कि वरूण की पिछली फिल्म अक्टूबर और अनुष्का शर्मा की परी ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन सफल रही थी। ऐसे में सुई धागा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। यह वरूण की अगली 100 करोड़ी फिल्म भी साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











