सुई धागा ओपनिंग रिपोर्ट - वरूण धवन और अनुष्का शर्मा BOX OFFICE पर झंडे गाड़ रहे हैं

शरत कटारिया की वरूण धवन - अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है मनीष शर्मा और यशराज फिल्म्स ने और छोटे बजट की ये बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के साथ ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर चुकी है। फिल्म को सुबह के शो में लगभग 60 फीसदी दर्शक मिले हैं और माना जा रहा है कि इस हिसाब से फिल्म 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग करेगी।
[वरूण धवन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट]

सुई धागा को टक्कर दे रही है विशाल भारद्वाज की पटाखा और इसलिए दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग पर क्लैश का असर दिखेगा। लेकिन फिलहाल रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ आने के बाद दर्शकों का रूझान, वरूण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म के प्रति दिखेगा। शाम के शो में फिल्म की कमाई का आंकड़ा भी बढ़ेगा।

varun-dhawan-anushka-sharma-s-sui-dhaaga-opening-report-friday-occupancy

वैसे भी सुई धागा के साथ जुड़ा है वरूण धवन का गुड लक। अपने इतने सालों के करियर में वरूण धवन ने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। सुई धागा में भी उनके एक्सपेरिमेंट की तारीफ पहले से ही हो रही है। तो फिल्म के ओपनिंग आंकड़ों पर सबकी नज़र रहेगी। वहीं शरत कटारिया पर भी दर्शकों को काफी भरोसा है।

शरत की पहली फिल्म दम लगा के हईशा, काफी बड़ी सरप्राइज़ हिट थी और बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है। इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि सुई धागा यशराज फिल्म्स की लिस्ट में एक और हिट फिल्म बनेगी। वैसे जानिए, कुछ यंग स्टार्स की फिल्मों के ओपनिंग आंकड़े -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X