BOX OFFICE: धमाकेदार ओपनिंग.. अक्षय कुमार को भी पीछे करेंगे ये दो स्टार!
वरूण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस हाल। जानें यहां।
वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। हर गली- मोहल्ले में इसी फिल्म के गाने सुनने को मिल रहे हैं। लिहाजा, इस क्रेज को देखते हुए साफ लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी।
दो 100 करोड़ी.. बैक टू बैक 7 हिट फिल्में.. ये हैं रियल सुपरस्टार!
आलिया- वरूण की जोड़ी को यूं भी हिट जोड़ी का तमगा लगा। इन्होंने इससे पहले 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया को भी दर्शक हाथों हाथ लेंगे।

ट्रेड पंडितों की मानें तो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि फिल्म 10-12 करोड़ के बीच ओपनिंग देगी।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया 52 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, हिट होना इसके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं। लेकिन लगता है आलिया भट्ट को इस फिल्म से अपने करियर की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म मिलने वाली है। बता दें, उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी का आंकड़ा (112 करोड़) पार करेगी।
यहां जानें बद्रीनाथ की दुल्हनिया का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications