Vanvaas Box Office Day 3- बॉक्स ऑफिस स्वाहा हुई वनवास, दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी फिल्म!

vanvaas box office

Vanvaas Box Office Day 3- गदर 2 जब रिलीज हुई थी तो इसको काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी दिखे थे और दोनों की जोड़ स्क्रीन पर कमाल लगी थी।

लेकिन अब दोनों सितारे वनवास को लेकर खबरो का हिस्सा हैं। हालांकि इस फिल्म में नाना पाटेकर भी हैं लेकिन फिल्म को वो प्यार नहीं मिला है जिसकी उम्मीद थी।

वनवास शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी धीमी शुरुआत की थी। पहला वीकेंड खत्म होते होते ये अंदाजा लगा है कि फिल्म कमाई करने में नाकामयाब ही रहेगी।

कितनी कमाई की

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज होकर पहले ही दिन महज 65 लाख का कलेक्शन किया था। हालांकि अगले दिन शनिवार को ये आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ पहुंचा और रविवार को इसे भी पार करके 1.15 करोड़ पर आ गया। लेकिन इतना तय है कि फिल्म उस तरह का बिजनेस नहीं कर पाई है जिसकी उम्मीद थी। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित होने वाली है।

पुष्पा 2 से टक्कर

एक ओर वनवास ने काफी धीमी शुरुआत की है तो वहीं सामने पुष्पा 2 कमाई कर रही है। एक ये भी कारण है कि वनवास ने कुछ खास कमाई नहीं की। सामने अल्लू अर्जुन की फिल्म है और जल्द ही वरुण धवन की बेबी जॉन भी रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अटली ने डायरेक्ट की है और कहा जा रहा है कि ये वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे शानदार फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चा है। हालांकि इन सबके बीच देखने वाली बात होगी कि क्रिसमस से पहले वनवास कितनी कमाई करती है।

More from Filmibeat

Read more about: vanvaas box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X