Box Office : वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाई, अजित कुमार 'वलिमै बंपर हिट, गंगूबाई काठियावाड़ी का हाल?
अल्लू अर्जुन की पुष्पा के बाद साउथ की फिल्म वलिमै ने बॉक्स ऑफिस, पर महज तीन दिन के भीतर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अजित कुमार की फिल्म वलिमै ने विश्व स्तर पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर खुद को साल 2022 की सबसे अधिक तेजी से कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल कर लिया है।
अजीत स्टारर वलिमै में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय और सुमित्रा जैसे कलाकार शामिल हैं। 24 फरवरी को रिलीज हुई वलिमै ने धुआंधार कमाई जारी रखी है। वलिमै में अजित कुमार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना के कारण सिनेाघर केवल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुले हुए हैं।

फिर भी वलिमै को देखने के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग जारी है। साउथ में अजित कुमार का क्रेज काफी अधिक है। विश्व स्तर पर वलिमै का बॉक्स ऑफिस, केवल तीन दिन पर 123 करोड़ की कमाई पर पहुंच गया है। वलिमै ने पहले दिन 59.48 करोड़ की कमाई की।

वलिमै की कमाई 123.52 करोड़
दूसरे दिन वलिमै की बॉक्स ऑफिस कमाई 35.74 करोड़ की रही है। तीसरे दिन वलिमै की बॉक्स ऑफिस कमाई 28.30 करोड़ की रही है। ऐसे में कुल मिलाकर वलिमै की कमाई 123.52 करोड़ पहुंच गई है। वहीं चौथे दिन की कुल कमाई मिलाकर चैन्नई में वलिमै ने 5.71 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच पुष्पा जैसे कमाल वलिमैनहीं कर पा रही है।

हिंदी रिलीज में धीमी वलिमै
धूम फिल्म से वलिमै की तुलना हो रही है। इसके बाद भी ओपनिंग दिन पर वलिमैने 20 लाख के करीब का बिजनेस किया। शुक्रवार को वलिमै की कमाई 35 लाख के करीब की बताई जा रही है। ऐसे में रिपोर्ट अनुसार वलिमैकी हिंदी रिलीज ने केवल 1.50 करोड़ के करीब की अभी तक कमाई की है।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने वलिमै को किया पीछे
बता दें कि वलिमैके सामने गंगूबाई काठियावाड़ी हिंदी दर्शकों के बीच जमकर खड़ी हुई है। रिपोर्ट अनुसार गंगूबाई काठियावाड़ी ने रिलीज होने के 2 दिन के भीतर 23.82 करोड़ की कमाई की है। रविवार के बाद आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई 40 करोड़ के पार पहुंची है।

गंगूबाई काठियावाड़ी को मिलेगा उछाल ?
उम्मीद की जा रही है कि महाशिवरात्रि के दिन छुट्टी होने का लाभ गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को मिलेगा। इसकी कमाई में उछाल आ सकता है। गंगूबाई का बजट 180 करोड़ है। ऐसे में फिल्म को इससे अधिक कमाई हिट होने के लिए करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











