Box Office:अजित कुमार वलिमै की बंपर ओपनिंग, 2 दिन करोड़ों कमाई, गंगूबाई काठियावाड़ी को झटका !
भारतीय सिनेमा की 2 बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई हैं। साउथ सुपरस्टार अजित की वलिमै और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी। साउथ की फिल्म पुष्पा के बाद वलिमै ने सिनेमाघर में ओपनिंग दिन की कमाई से ही तूफान ला दिया है। साथ ही आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बड़ी मुश्किल भी खड़ी कर दी है। वलिमै तमिल, तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है।
तमिलनाडु में अजित की फिल्म वलिमै बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। अजीत कुमार के साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बोनी कपूर ने इस फिल्म का निर्माण किया है। एक्शन और कंटेंट से भरी कहानी वलिमै को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पुष्पा की तरह वलिमै भी हिंदी वर्जन में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी।

इसकी वजह से आलिया भट्ट के लिए सिनेमाघर में कमाई करना मुश्किल हो सकता है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में रिलीज गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन, आलिया भट्ट जैसी दमदार कास्ट अजित कुमार के आगे पीछे होती हुई दिखाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन 10.50 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया है।

वलिमै की 36 करोड़ की बंपर ओपनिंग
महाराष्ट्र और गुजरात में गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई की रफ्तार में तेजी हुई है। दूसरी तरफ फिल्म जानकारमनोबाला विजयबालनके अनुसार वलिमैने तमिलनाडु में अकेले ही 36 करोड़ की बंपर ओपनिंग की है। देश में वलिमै की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा 70 करोड़ के करीब होने का बताया जा रहा है। देश में वलिमैको100 फीसदी कीऑक्यूपेंसी मिली है।

गंगूबाई काठियावाड़ी की धीमी रफ्तार
गंगूबाई काठियावाड़ी कोऑक्यूपेंसी 20 से 25 प्रतिशत की मिली है। वीकेंड पर भी वलिमैकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। जिसका सीधा असर गंगूबाई काठियावाड़ी की वीकेंड की कमाई पर पड़ता हुआ दिखाई देगा।

बॉक्स ऑफिस पर वलिमै की दूसरे दिन इतनी ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसारवलिमैकी तमिलनाडु में दूसरे दिन की कमाई 27 से 28 करोड़ के बीच की बताई जा रही है।वलिमैमें एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी बताई गई है जो कि बाइक गैंग से लड़ता है। एडवांस बुकिंग के दौरान ही वलिमैने 12 करोड़ के करीब की कमाई कर ली।

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बड़ी परीक्षा
कुल मिलाकारदेखा जाए तो आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बॅाक्स आफिस पर बड़ी मेहनत दिखाई पड़ रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी का बजट 180 करोड़ के करीब है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए यह आंकड़ा पार करना होगा। वलिमै के आगे गंगूबाई काठियावाड़ी खुद के लिए कितनी कमाई बटोरपाती है, यह एक बड़ी परीक्षा होगी।


Click it and Unblock the Notifications











