Uunchai Day 4 Box Office:: सोमवार को भी सूरज बड़जात्या की फिल्म ने बनाई मजबूत पकड़, जानें अब तक का कलेक्शन

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी पारिवारिक फिल्म 'ऊंचाई' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखा जा सकता है। वीकेंड पर कई जगहों पर फिल्म हाउसफुल रही।
ऊंचाई ने चौथे दिन यानि की सोमवार को 1.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि की भारत में फिल्म की अब तक कुल कमाई 12.04 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.81 करोड़, शनिवार को 3.64 करोड़ और रविवार को 4.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म के स्क्रीन काउंट बढ़ाई जाएंगे, जिसके बाद कमाई में थोड़ी और बढ़ोतरी दिख सकती है।
भारत में जहां फिल्म 12 करोड़ पार कर चुकी है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक 4.08 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म के लिमिटेड स्क्रीन को देखते हुए इस आंकड़ा को अच्छा माना जा सकता है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ का फायदा मिल रहा है। हालांकि फिल्म के पास कमाने के लिए ज्यादा समय नहीं है। 19 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज होने वाली है। जाहिर है इससे ऊंचाई प्रभावित जरूर होगी।
वहीं, ऊंचाई के साथ ही 11 नवंबर को भारत में रिलीज हुई है हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर.. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है और भारत में फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी शानदार रही है। फिल्म ने भारत में 50 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है।
बहरहाल, लंबे समय से दर्शकों को शिकायत है कि बॉलीवुड कुछ नया नहीं परोस रही है.. ऐसे में ऊंचाई उनकी शिकायत दूर सकती है। उम्मीद है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा और ये ज्यादा से ज्यादा समय तक स्क्रीन्स पर टिकी रहे।


Click it and Unblock the Notifications












