Uunchai Day 1 Box Office: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की अच्छी कमाई, यहां जानें शुक्रवार का कलेक्शन

uunchai-day-1-box-office-sooraj-barjatya-s-film-earns-well-on-friday-know-the-collection

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म शुक्रवार को महज 483 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रभाव दिख रहा है।

फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के लिमिटेड स्क्रीन को देखते हुए इस आंकड़ा को अच्छा माना जा सकता है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ का फायदा मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट में बढ़त दिखी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा होने वाला है। बहरहाल, स्क्रीन कम होने की वजह से इस वीकेंड तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8-9 करोड़ तक जा सकता है। लिहाजा, सोमवार की कमाई के बाद फिल्म की किस्मत का फैसला किया जा सकता है।

एक हफ्ता का समय

एक हफ्ता का समय

खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ता का समय है। 19 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज होने वाली है। जाहिर है जिसके बाद ऊंचाई की स्क्रीन और कम कर दी जाएगी।

हॉलीवुड से टक्कर

हॉलीवुड से टक्कर

वहीं, ऊंचाई के साथ ही 11 नवंबर को भारत में रिलीज हुई है ब्लैक पैंथर.. इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है और भारत में फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी शानदार रही है। फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है।

तीन दोस्तों की कहानी

तीन दोस्तों की कहानी

ऊंचाई की कहानी तीन दोस्तों की है, जो अपने अन्य दोस्त की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग करते हैं। लेकिन ये ट्रेक उनके लिए एक व्यक्तिगत, भावनात्मक और आध्यात्मिक सफर बन जाता है। यह कहानी सिर्फ दोस्ती की नहीं है, बल्कि यह तीन दोस्तों के सफर के जरीए बताती है कि "परिवर्तन ही संसार का नियम है।"

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

बहरहाल,लंबे समय से दर्शकों को शिकायत है कि बॉलीवुड कुछ नया नहीं परोस रही है.. ऐसे में ऊंचाई उनकी शिकायत दूर सकती है। उम्मीद है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा और ये ज्यादा से ज्यादा समय तक स्क्रीन्स पर टिकी रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X