उरी बॉक्स ऑफिस: शाहरूख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म को भी मिली धोबीपछाड़
विकी कौशल स्टारर उरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाके कर रही है और 40 दिन में फिल्म ने एक और आंकड़ा छू लिया है। दरअसल, फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है 227.37 करोड़। और इसी के साथ आदित्य धर की ये फिल्म शाहरूख खान की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को भी पीछे छोड़ चुकी है।
चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर 226 करोड़ की कमाई की थी और इसके बावजूद ये शाहरूख खान की आज तक की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी। लेकिन अब विकी कौशल ने शाहरूख खान के इस रिकॉर्ड को रौंद दिया है। पिछले वीकेंड ही फिल्म सनी देओल की गदर का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।

अब फिलहाल फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में कोई कयास लगा पाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिलहाल तो फिल्म का अगला पड़ाव होगा 250 करोड़ क्लब। अगर फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है तो इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेगी।
वैसे जानिए, उरी ने किन किन सुपरस्टार फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है -


Click it and Unblock the Notifications











