विकी कौशल की 'उरी' ने रचा BOX OFFICE पर धमाकेदार इतिहास- 2.0, बाहुबली 2 भी अब पीछे
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म ने अपने 23वें और 24वें दिन बाहुबली 2 से भी ज्यादा कमाई की है। बल्कि 24वें दिन आज तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और वह अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उरी 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
उरी ने सिनेमाघरों में चार वीकेंड पार कर लिये हैं और खास बात है कि फिल्म ने जिस आंकडे़ के साथ ओपनिंग दी थी.. अपने 24वें दिन भी फिल्म लगभग वही आंकड़ा कमा रही है। यह शानदार है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 71.26 करोड़ की कमाई, दूसरे हफ्ते में 62.77 करोड़ की, तीसरे हफ्ते में 37.06 करोड़.. और चौथे वीकेंड पर 18.67 करोड़ का कलेक्शन कर गई है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 240-245 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। फिल्म ने भारत में अब तक 189.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड 250 करोड़ पार कर चुकी है। खास बात है कि अगले हफ्ते भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, उरी के पास कमाने के लिए एक और पूरा हफ्ता है।


Click it and Unblock the Notifications











