..................... Uri Box Office, Vicky Kaushal starrer refuses to slow down, blockbuster - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'उरी' ने दूसरे हफ्ते की शानदार शुरुआत- सोमवार को ब्लॉकबस्टर कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी विकी कौशल स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी दौड़ रही है। फिल्म दूसरे हफ्ते भी थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें, दूसरे सोमवार यानि की अपने 11वें दिन फिल्म ने 6.80 करोड़ की कमाई की है, जो कि शानदार है। उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म ने 11 दिनों में 115.87 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी दनादन कमाई कर रही है।

विकी कौशल और यमी गौतम की फिल्म साल 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। साथ ही पहली प्रॉफिटेबल फिल्म भी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेड पंडितो की मानें तो उरी 170-175 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

Uri Box Office

खास बात है कि उरी विकी कौशल की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म है। 2018 में विकी ने राज़ी और संजू जैसे सुपरहिट फिल्में दी और खूब तारीफ भी बटोरी, लेकिन संजू में जहां मेनलीड रणबीर कपूर थे, वहीं राजी में आलिया भट्ट सारी लाइमलाइट ले गईं। बहरहाल, उरी से 2019 की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। अब कंगना रनौत की मणिकर्णिका से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X