BOX OFFICE: 100 करोड़ी बन गई विकी कौशल की 'उरी'- 10 दिनों तक ब्लॉकबस्टर कमाई
विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म ने 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और अभी दनादन कमाई कर रही है। यह साल 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर ही नहीं.. बल्कि पहली प्रॉफिटेबल फिल्म भी साबित हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
दूसरे रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 105 करोड़ तक हो चुकी है। यह शानदार आंकड़ा है। बता दें, उरी विकी कौशल की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म है। 2018 में विकी ने राज़ी और संजू जैसे सुपरहिट फिल्में दी और खूब तारीफ भी बटोरी, लेकिन संजू में जहां मेनलीड रणबीर कपूर थे, वहीं राजी में आलिया भट्ट सारी लाइमलाइट ले गईं।

ट्रेड पंडितो की मानें तो उरी 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। जाहिर है 2019 की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। जहां रणवीर सिंह की सिंबा 230 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है, वहीं उरी भी दनादन कमाए जा रही है। अब कंगना रनौत की मणिकर्णिका से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications