उरी बॉक्स ऑफिस : दूसरे दिन विकी कौशल की फिल्म ले आई सुनामी, 20 करोड़ की कमाई
विकी कौशल स्टारर उरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने साफ कर दिया है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अच्छी खासी कमाई करने आई है। शानदार ओपनिंग के बाद शनिवार को भी फिल्म ने लगभग 12.43 करोड़ की कमाई की है। और माना जा रहा है कि रविवार फिल्म के लिए और धमाकेदार होगा।
पाकिस्तान के उरी पर किए गए हमले के बाद, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के भारत के फैसले पर काफी लोगों ने संदेह जताया। अब उरी उस घटना का एक एक किस्सा और एक एक प्लानिंग परदे पर उतार चुकी है। फिल्म का कंटेंट शानदार है और लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है। अब तक फिल्म कुल 20 करोड़ कमा चुकी है।

दिलचस्प ये है कि देशभक्ति से लबालब भरी इस फिल्म के लिए फिलहाल कोई टक्कर नहीं है। सिंबा का मार्केट गिरना इस बात का सुबूत है कि लोगों ने रणवीर सिंह की फिल्म के ऊपर विकी कौशल की फिल्म को तरजीह देना शुरू कर दिया है। वहीं अब पेट्टा का भी हिंदी मार्केट हल्का ही चल रहा है।
उरी को अगली बड़ी टक्कर मिलेगी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ठाकरे से लेकिन वो भी कुछ सर्किट में। बाकी फिल्म के पास कमाने के लिए पूरा जनवरी है। 26 जनवरी वीकेंड विकी कौशल के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications