..................... Uri Box Office collection Sixth weekend beats Gadar record - Hindi Filmibeat

उरी बॉक्स ऑफिस: छठवें वीकेंड फिर ज़बरदस्त उछाल, तोड़ा सनी देओल की गदर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

विकी कौशल की फिल्म उरी छठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही मज़बूती से खड़ी है। फिल्म का छठवां वीकेंड भी शानदार था और कुल मिलाकर फिल्म ने लगभग 7 करोड़ की कमाई की। तीन दिनों में ये प्रदर्शन शानदार है। वो भी एक ऐसी फिल्म के लिए जिसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 5 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

उरी ने शुक्रवार को 1.2 करोड़, शनिवार को 2.5 करोड़ और रविवार को 3.25 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई 225 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है और अभी भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। उरी साल की पहली फिल्म थी जिसने 2019 को शानदार शुरूआत दे दी है।

uri-box-office-collection-sixth-weekend-beats-gadar-record

उरी ने गदर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपने छठवें वीकेंड पर गदर ने 6 करोड़ की कमाई की थी जो बॉलीवुड के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई थी। वहीं देखा जाए तो फिल्म ने बॉलीवुड के कई मिथक तोड़ दिए जिनमें से एक ये भी है कि देशभक्ति फिल्में केवल 15 अगस्त या 26 जनवरी को चलती हैं।

विकी कौशल इसके बाद, करण जौहर की तख्त में रणवीर सिंह के भाई की भूमिका में नज़र आएंगे। लेकिन दिलचस्प ये है कि साल शुरू होते ही वो दो बार रणवीर सिंह से टक्कर ले चुके।

जहां रिलीज़ के साथ ही उरी को सिंबा का सामना करना पड़ा था वहीं अब फिल्म गली बॉय से टक्कर ले रही है लेकिन ना सिंबा और ना ही गली बॉय, उरी के हौसले हिला पाए हैं। देखिए फिल्म के कुछ शानदार रिकॉर्ड्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X