उरी बॉक्स ऑफिस : चौथे वीकेंड पर विकी कौशल ने मारी छलांग, बाहुबली 2 को भी पछाड़ा
विकी कौशल की उरी लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। चौथे वीकेंड में फिल्म ने बाहुबली को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, बाहुबली ने अपने चौथे शनिवार को 6.2 करोड़ की कमाई की थी जबकि उरी ने 6.4 करोड़ की कमाई कर सबको हिला दिया है। फिल्म की कुल कमाई 180 करोड़ पहुंच चुकी है और ये तय है कि फिल्म 200 करोड़ पार करेगी।
इसी के साथ उरी हाल फिलहाल की सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं आदित्य धर अपने डेब्यू के साथ 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले डायरेक्टर कहलाएंगे। फिल्म की देश और विदेश हर जगह जमकर तारीफ हो रही है।

वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 250 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है और अब फिल्म का अगला टार्गेट है 300 करोड़ क्लब। उरी काफी छोटे बजट पर बनी फिल्म है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने तहलका मचा दिया है।
इसी के साथ विकी कौशल बॉक्स ऑफिस के सबसे ताज़ा स्टार बन चुके हैं। वैसे जानिए, यंग स्टार्स की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications