Ulajh VS AMKDT BO Day 5- बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा दोनों फिल्मों का हाल, बजट तक निकालना मुश्किल!

ulajh auron mein kahan dum tha box office

Ulajh VS AMKDT BO Day 5: उलझ और औरों में कहां दम था ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश किया था। 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों ने कुछ खास असर नहीं छोड़ा है।

एक ओर जहां उलझ फिल्म में जाह्नवी कपूर की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन और तब्बू ने काफी इंप्रेस किया है। लेकिन ये लोग उतनी रुचि इन दोनों फिल्मों को लेकर नहीं दिखा रहे हैं।

यही कारण है कि जान्हवी कपूर और अजय देवगन की फिल्म इस वीकेंड भी कुछ खास नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल शायद ही दोनों सितारों का पहले हुआ था।

औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले चार दिनों में भारत में 7.75 करोड़ की कमाई की है। अपने पांचवें दिन, फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में थोड़ा सुधार हुआ और लगभग 0.90 करोड़ जुड़कर कुल 8.65 करोड़ तक पहुंच गई। मंगलवार, 6 अगस्त, 2024 को 'औरों में कहां दम था' ने सुबह के शो में 5.23 ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की। रात के शो में ये आकड़ा 12.15 पर पहुंच गया था।

उलझ

उलझ भी बॉक्स ऑफिस पर इंप्रेस नहीं कर पाई है। काफी संघर्षों के बाद इंडिया में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा करीब 5.55 करोड़ तक पहुंचा है। अपने पांचवें दिन, फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, जिससे इसकी कुल कमाई में लगभग 0.65 करोड़ जुड़ गए, जिससे यह कुल मिलाकर 6.20 करोड़ हो गई।

बता दें कि इन आंकड़ो से मेकर्स हैरान हैं और जान्हवी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस सप्ताह फिल्म में क्या सुधार आता है। जबकि 15 अगस्त वाले सप्ताह में कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X