Ulajh VS AMKDT:9 दिनों में 9 करोड़ भी नहीं कमा पाई जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' अजय देवगन की फिल्म का ये है हाल

Ulajh VS AMKDT BO Day 9: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) बॉक्स ऑफिस पर उलझी नजर आ रही है। वहीं अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) भी खास दम नहीं दिखा पा रही है। जी हां, दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पा रही हैं। फिल्मों को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन जाह्नवी की फिल्म 9 दिनों में 9 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। चलिए जानते हैं फिल्मों का अब तक का कलेक्शन।
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का कलेक्शन
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.55 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.45 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
फिल्म के नवें दिन के कलेक्शन यानी की दूसरे वीकेंड के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने नवें दिन बस 0.55 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9 दिनों में 8.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
अजय और तब्बू की फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.75 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नौ दिनों में की इतनी कमाई
नवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने सिर्फ 0.50 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 10.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो बेहद कम है। नौ दिनों में फिल्म की इतनी कमाई देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने बजट के पैसे भी नहीं निकाल पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











