Ulajh VS AMKDT: फ्लॉप साबित हुई अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था', 'उलझ' ने भी डुबा दिया मेकर्स का पैसा

Ulajh VS AMKDT BO Day 7

Ulajh VS AMKDT BO Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्में तो एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं, लेकिन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। 2 अगस्त को रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। फिल्म की कमाई को लेकर मेकर्स ने जो आंकड़ा सोचा था। फिल्म उतना भी नहीं कमा पाई है।

इसी के साथ ही इसी दिन रिलीज हुई बॉलीवुड के नामी सितारे अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) हालांकि अजय की फिल्म जाह्नवी की फिल्म से बस थोड़ा ही आगे, लेकिन यह फिल्म भी कमाई के मामले में बहुत पीछे है। चलिए जानते हैं कितना है दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का कलेक्शन
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.55 करोड़ रुपये

फिल्म के सातवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) सातवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। जी हां, फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। फिल्म ने सात दिनों में बस 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अजय और तब्बू की फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.75 करोड़ रुपये

सातवें दिन बस इतनी हुई कमाई
वहीं फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये तक की अनुमानित कमाई की है।

फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक सिर्फ 10.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बात दें कि दोनों ही फिल्में मेकर्स की उम्मीद से बेहद कम कलेक्शन कर रही हैं। अगर फिल्में इसी रफ्तार से आगे बढ़ीं तो फिल्मों को बजट का पैसा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: ulajh janhvi kapoor ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X