Ulajh VS AMKDT BO Day 6: अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने भी तोड़ा दम, जानें 'उलझ' का हाल

Ulajh VS AMKDT
Ulajh VS AMKDT BO Day 6:

Ulajh VS AMKDT BO Day 6: फिल्मी जगत में फिल्मों का क्लैश तो होता चला आ रहा है, लेकिन क्लैश के बाद भी एक फिल्म कहीं ना कहीं ठीक परफॉर्म करके आगे निकल जाती है, लेकिन 2 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म जाह्नवी कपूर की 'उलझ' (Ulajh) और अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपना कमाल नहीं दिखा पाई हैं। दोनों ही फिल्मों का हाल काफी बेहाल दिख रहा है। चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

अब तक इतना किया उलझ ने कलेक्शन
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये

वहीं छठे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने छठे दिन मात्र 0.60 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म 6 दिन में सिर्फ 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर फिल्म का यही हाल रहा तो फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

औरों में कहां दम था का जानें कलेक्शन
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये

छठे दिन बस इतनी हुई कमाई
वहीं छठे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म की छठे दिन की कमाई बेहद कम है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 0.75 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बता दें कि दोनों ही फिल्मों के पास कमाई करने का समय बेहद कम है क्योंकि 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'घुसपैठिया', 'खेल-खेल में', 'स्त्री 2', 'वेदा' जैसी कई बड़ी और नामी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इससे यह तो साफ है कि जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की फिल्म के पास कमाई करने का समय बेहद कम है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X