Ulajh VS AMKDT BO Day 4: कमाई को तरस रही है जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' अजय देवगन की फिल्म का भी हुआ बुरा हाल

Ulajh VS AMKDT BO Day 4

Ulajh VS AMKDT BO Day 4: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म काफी उलझी नजर आ रही है। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है। इसके पीछे का कारण यह भी हो सकता है कि इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई है अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था'(Auron Mein Kahan Dum Tha) बता दें उलझ के मुकाबले इस फिल्म का प्रमोशन ना के समान था फिर भी यह फिल्म जाह्नवी कपूर की फिल्म से काफी बेहतर परफॉर्म कर रही है।

अब तक इतना किया उलझ ने कलेक्शन
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये

चौथे दिन बस इतनी हुई कमाई
वहीं चौथे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) चौथे दिन मात्र 60 लाख रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से अभी तक फिल्म ने सिर्फ 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अजय और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का जानें कलेक्शन
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये

चौथे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन मात्र 1 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। बता दें कि हर दिन फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। दोनों ही फिल्मों के पास कमाई करने का समय बेहद कम है क्योंकि 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'घुसपैठिया', 'खेल-खेल में', 'स्त्री 2', 'वेदा' जैसी कई बड़ी और नामी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इससे जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की फिल्म दोनों पर ही भारी असर पड़ेगा।

More from Filmibeat

Read more about: ulajh janhvi kapoor ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X