BOC: 'स्त्री 2' के रिलीज से पहले ही जाह्नवी और अजय की फिल्में तोड़ चुकी हैं दम, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Ulajh VS AMKDT BO Day 12 : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) रिलीज तो हो गई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। जी हां, जब से फिल्म रिलीज हुई है कछुए की चाल चल रही है। 12 दिनों में भी फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी लोगों को उम्मीद थी।
वहीं बात अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) की करें तो दिग्गज कलाकारों की फिल्मों से सभी को उम्मीदें होती है, लेकिन इस बार तो अजय देवगन और तब्बू ने भी फैन्स और मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं बता दें कि दोनों ही फिल्मों का सिनेमाघरों से उतरने का समय आ चुका है। क्योंकि स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा रिलीज होने जा रही हैं।
बता दें कि आज से जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की फिल्म की कमाई होना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। चलिए जानते हैं कि जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) ने अब तक कितना कलेक्शन किया और क्या है 12वें दिन का हाल।
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.55 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.45 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवें दिन - 0.58 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 0.6 करोड़ रुपये
ग्यारहवें दिन- 0.13 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म के बारहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने बारहवें दिन भी निराशाजनक परफॉर्म किया है। फिल्म ने 12वें दिन बस 11 लाख रुपये की कमाई की है। यानी की अब तक फिल्म 8.94 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।
औरों में कहां दम था ने भी तोड़ा दम
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.75 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवां दिन- 0.54 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 0.6 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 0.22 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म की बारहवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बारहवें दिन 0.19 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। यानी कि फिल्म ने अभी तक 11.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











