Ulajh VS AMKDT: 11वें दिन 'उलझ' पड़ी फीकी, सिनेमाघरों से उतरने को तैयार है अजय देवगन की फिल्म, जानें कलेक्शन

Ulajh VS AMKDT BO Day 11

Ulajh VS AMKDT BO Day 11: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) और अजय देवगन-तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) 2 अगस्त को रिलीज हुई थीं। फिल्मों को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन एक दम निराशाजनक रहा। बता दें कि अब दोनों ही फिल्मों के बैग पैक करने का समय आ चुका है। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी हैं। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं। तीन बड़ी फिल्में स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा।

स्त्री 2 ने तो आते ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी है। पहले दिन के ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। इससे यह तो साफ हो गया है कि फिल्म अब बाकी सभी फिल्मों को जोरदार टक्कर देने वाली है।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म के 11वें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हो चुका है। चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.55 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.45 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवें दिन - 0.58 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 0.6 करोड़ रुपये

वहीं ग्यारहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने ग्यारहवें दिन बस 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 8.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का इतना हुआ कलेक्शन

पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.75 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवां दिन- 0.54 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 0.6 करोड़ रुपये

वहीं फिल्म के ग्यारहवें दिन के बिजनेस के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन 0.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अब तक बस 11.76 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X