BOC DAY 10: 'उलझ' ही नहीं 'औरों में कहां दम था' को भी नसीब नहीं हो रहे दर्शक, खींचतान के इतनी हुई कमाई

Ulajh VS AMKDT BO Day 10: अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी तो जब भी पर्दे पर जमती है। करोड़ों का कलेक्शन करती है। दोनों साथ में 'दृश्यम', 'भोला', 'दे दे प्यार दे' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। वहीं इस बार भी दोनों की जोड़ी सिनेमाघरों में उतरी, लेकिन इस बार दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। जी हां, 2 अगस्त को उनकी फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म हर दिन दम तोड़ती नजर आ रही है।
वहीं जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म की वजह से जाह्नवी की फिल्म उलझ की भी कमाई रुक गई है। फिल्म का 10 दिनों का कलेक्शन बेहद ही निराशाजनक साबित हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 10 दिनों में 10 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों की परफॉर्मेंस।
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का पहले दिन से लेकर अब तक का कलेक्शन
पहले दिन- 1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 1.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 0.65 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.55 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.45 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवें दिन - 0.58 करोड़ रुपये
शुरुआती तीन दिनों को छोड़कर फिल्म का ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहद निराश कर देने वाला है। वहीं फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म वीकेंड पर भी अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। बता दें कि दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म फुस्स साबित हुई है। Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने दसवें दिन बस 0.62 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
औरों में कहां दम था का जानें कलेक्शन
पहले दिन- 1.85 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 2.15 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 1 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 0.95 करोड़ रुपये
छठे दिन- 0.75 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 0.65 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 0.35 करोड़ रुपये
नवां दिन- 0.54 करोड़ रुपये
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन बेहद ही हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया है। जी हां, Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर सिर्फ 0.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 11.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह अजय देवगन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











