Ulajh vs AMKDT BO Day 1- जान्हवी कपूर को अजय देवगन ने दी मात, पहले दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई?

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद पहले दिन किसने बाजी मारी है?
तो बता दें कि Sacnilk में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, Ulaj ने पहले दिन करीब 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जी हां, इससे ये भी सामने आ गया है कि ये जान्हवी की अब तक की सबसे कमजोर ओपनर साबित हुई है।
इसके अलावा बात करें औरों में कहां दम था कि तो इसको लेकर रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 2 करोड़ रुपए की कमाई की है जो कि जान्हवी कपूर से ज्यादा है। हालांकि दोनों फिल्मों ने डबल डिटिज का आंकड़ा नहीं छुआ है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से ये सप्ताह काफी बुरा साबित होने वाला है।
उलझ गईं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'उलझ' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वो खुद इस फिल्म में उलझी हुई नजर आईं हैं। उनके अलावा इसमें गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, उलझ एक जासूसी थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फैंस को इस फिल्म को देखने के बाद निराशा हाथ लगी है।
अजय तब्बू की जोड़ी ने नहीं किया इंप्रेस
अजय देवगन और तब्बू को जिस तरह की फिल्म को लेकर सामने आए हैं वो चौकाने वाला है। प्यार में डूबे इन प्रेमियों की कहानी को लोगों ने शायद कुबूल नहीं किया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स तो इसी तरह इशारा कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड तक फिल्म कितना कलेक्शन कर पाने में सफल हो पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











