Ulajh BO Prediction : ओपनिंग डे पर फुस्स साबित होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Ulajh Box Office Prediction Day 1

Ulajh Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ 2' अगस्त यानी की आज रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसी के साथ ही रिलीज हुई है अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था'(Auron Mein Kahan Dum Tha) दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज तो हो गई हैं, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही हैं।

अजय देवगन की फिल्म दे सकती है टक्कर
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास नहीं रही थी। वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा परफॉर्म करती नजर नहीं आ रही है। जी हां, एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन ज्यादा से ज्यादा 1 से 2 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म क्रिटिक और दर्शकों की तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की ऐसी शुरुआत के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
फिल्मीबीट से बात करते हुए बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने उलझ के पहले दिन के कलेक्शन के बार में कहा कि 'उलझ एक हार्डकोर कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है। यह मैट्रो ऑडियंश के लिए एक अर्बन थ्रिलर है। सिर्फ टारगेट ऑडियंस ने फिल्म को पसंद किया है। इस फिल्म का कलेक्शन अब वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगा। फिल्म के लिए एक अच्छी टीम बनाई गई है, लेकिन रिव्यू और वर्ल्ड ऑफ माउथ भी अच्छा होना चाहिए।'

पहली फिल्म ने किया था अच्छा कलेक्शन
ऐसे में एक्ट्रेस की पहली फिल्म 'धड़क' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं हाल ही में आए जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब देखना यह होगा की फिल्म उलझ कितना कमाती है।

Read more about: janhvi kapoor ulajh ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X