#Weekend: उड़ता पंजाब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पहले सलामी दीजिए!
उड़ता पंजाब के साथ जितना बुरा हो सकता था वो हो चुका और अब बॉलीवुड फैन्स ने ठान लिया है कि फिल्म के साथ सब अच्छा ही होगा। तभी तो फिल्म ने जहां 10 करोड़ की ओपनिंग की वहीं शनिवार को फिल्म ने 11 प्रतिशत की बढ़त दिखाई।
और ट्रेड की मानें तो फिल्म वीकेंड पर 34 - 35 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यानि कि अगर अगले वीकेंड तक फिल्म 70 - 75 करोड़ कमा लेती है तो फिल्म हिट है।
[रिलीज़ से 2 दिन पहले लीक हो गई उड़ता पंजाब!]
वहीं ट्रेड की मानें तो फिल्म ने नॉर्थ सर्किट में दिलजीत दोसान्ज्ह की वजह से भी काफी कमाई की है क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है और जिस तरह उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है, लोग उन्हें बॉलीवुड स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
[तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
वहीं यंग स्टार्स के बॉक्स ऑफिस में अभी भी शाहिद - आलिया टाइगर श्रॉफ की बागी से पीछे हैं लेकिन फिर भी उड़ता पंजाब का ये कलेक्शन शानदार माना जाएगा क्योंकि फिल्म पहले ही लीक हो चुकी थी।
और अभी फिल्हाल ये सितारे बॉक्स ऑफिस पर सुलतान की रिलीज़ तक चमकने वाले हैं। जानिए यंग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications











