ओपनिंग से दोगुना दूसरे दिन का BOX OFFICE: 2017 की एक और हिट!
विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु ने दूसरे दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। जहां, फिल्म ने केवल 2 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने दोगुनी कमाई करते हुए, बॉक्स ऑफिस पर 60 प्रतिशत बढ़त दिखाई।
फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ शानदार है और दो दिनों में फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है रविवार को ये आंकड़ा और शानदार होगा।

फिल्म की हर बात इतनी खास है कि आप मुस्कुराते रह जाएंगे। फिल्म छोटे बजट की शानदार फिल्म है और उतने ही जतन के साथ बनाई गई है, जितने जतन के साथ आप इसे देखेंगे।
फिल्म ने पहले ही सीन से आपको बांधने की कोशिश की है, पर हल्के फुल्के माहौल के साथ। एक कॉलर रात में विद्या को फोन कर उससे अपनी मुश्किल बांटता है। कॉलर की मुश्किल ये है कि वो दो बहनों से एक साथ प्यार करता है।
जानिए क्यों, तुम्हारी सुलु आ रही है दर्शकों को बेहद पसंद -


Click it and Unblock the Notifications











