#BoxOffice: विदेशों में झमाझम जली है ट्यूबलाइट...ओपनिंग कलेक्शन से बाहुबली को टक्कर
ट्यूबलाइट को भारत में एवरेज ओपनिंग मिलने वाली है, ये तय हो चुका है। लेकिन विदेशों में ट्यूबलाइट ने कमाल कर दिया है। दरअसल, दुबई सहित खाड़ी देशों में फिल्म 22 तारीख को ही रिलीज़ हो चुकी थी और फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही तय कर लिया है कि ये बाहुबली को टक्कर देगी।
यूएई में ट्यूबलाइट ने एक मिलियन डॉलर की कमाई की है। और अभी तक खाड़ी देशों में धमाकेदार ओपनिंग करने वाली टॉप 5 फिल्मों में ट्यूबलाइट शामिल हो चुकी है।

गौरतलब है कि ट्यूबलाइट का खाड़ी देशों में वैसे ही काफी क्रेज़ था। सलमान ने जमकर दुबई में प्रमोशन भी किया। यहां तक कि फिल्म का पहला गाना रेडियो, दुबई में लॉन्च हुआ।
[#Verdict: बुझ गई ट्यूबलाइट को 1 स्टार तो कोई कह रहा ज़ीरो]
और अब दुबई ने सलमान खान के इस एहसान का बदला चुका ही दिया है। ट्यूबलाइट 2017 में बाहुबली 2 के बाद, वहां की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
इसके अलावा तीसरे नंबर पर रईस, चौथे नंबर पर जॉली एलएलबी 2 और पांचवे नंबर पर बदरीनाथ का दुल्हनिया। हालांकि वर्ल्डवाइड इन टॉप 20 कमाई वाली फिल्मों में आने के लिए फिलहाल ट्यूबलाइट को इंतज़ार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











