#Shock: ट्यूबलाइट की बॉक्स ऑफिस OPENING पर ग्रहण....नहीं टूटेगा कोई रिकॉर्ड!
सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर बॉक्स ऑफिस कयास लगना शुरू हो चुके हैं लेकिन किसी को नहीं पता कि फिल्म आखिर कितना कमाएगी। बातें खूब हो रही हैं, जिनमें से एक ये भी है कि फिल्म शुरू के तीन दिन में बाहुबली से टक्कर ले लेगी।
लेकिन अगर फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो फिल्म कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ेगी। माना जा रहा है कि फिल्म महज़ 20 से 25 करोड़ का ओपनिंग बिज़नेस करेगी और इसका असली कारण है रमदान।

इस महीने में मुस्लिम इंटरटेनमेंट से दूर रहते हैं और नियमों का पालन करते हैं। ऐसे में फिल्म देखना तो काफी दूर की बात है। वहीं सलमान खान की ईद रिलीज़ की खासियत ही है इसके मुस्लिम दर्शक।
ऐसे में ये तो तय है कि रमज़ान के दिन रिलीज़ होने का असर, सलमान खान की ओपनिंग पर तो पड़ेगा ही। ये भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि ये सलमान खान की सबसे कम ओपनिंग हो।
लेकिन अगर ऐसा होता है तो रिलीज़ के तीसरे दिन यानि कि ईद पर सलमान खान धमाका कर देंगे। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी ये तो तय है और देखना होगा कि ईद के दिन फिल्म कौन कौन से सिंगल रिकॉर्ड तोड़ती है।
कबीर खान का कहना है कि उन्हें ट्यूबलाइट के लिए बाहुबली से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि दोनों बिल्कुल ही अलग ही फिल्में हैं। उन्होंने दिल से ट्यूबलाइट बनाई है और मानते हैं कि फैन्स को बेहद पसंद आएगी।
वैसे सलमान खान को ट्यूबलाइट के साथ तोड़ने हैं पांच धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications