SCORE CARD: शाहरूख छोड़िए...अजय देवगन से भी पीछे हैं सलमान!
सलमान खान की ट्यूबलाइट ने निराश कर दिया है ये तो पुरानी खबर हो गई। लेकिन अगर वीकेंड कलेक्शन की बात करें, तो सलमान खान का 65 करोड़ का वीकेंड, 2017 का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन है। और सलमान फैन्स अब बस इसी बात का जश्न मना ले रहे हैं।
जहां तक रही 100 करोड़ क्लब की बात, तो ट्यूबलाइट को वहां पहुंचने में पूरे एक हफ्ते लग जाएंगे। सलमान खान के लिए ये बात किसी झटके से कम नहीं है।

जहां 2017 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ट्यूबलाइट बन चुकी है वहीं, ऑल टाइम वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में फिल्म काफी पीछे है। शाहरूख खान से लेकर अजय देवगन तक सलमान खान के आगे हैं।
अगर ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो सलमान खान फिल्म होने के नाते, ट्यूबलाइट ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। अजय देवगन से लेकर ऋतिक रोशन की फिल्में, सलमान खान से आगें हैं।
जानिए बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा कमाने वाले ओपिनंग वीकेंड -


Click it and Unblock the Notifications