BOX OFFICE: दुनियाभर में 'ट्यूबलाइट' का बुरा हाल.. बेहद ठंडा कलेक्शन!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को ना समीक्षकों का प्यार मिल सका.. ना ही दर्शकों का। हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले चार दिनों में अच्छी कमाई कर ली है।
एक ब्लॉकबस्टर के बाद.. बैक 2 बैक.. दो फ्लॉप 'खान' फिल्में.. OUCH
ट्यूबलाइट के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 143 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में जहां फिल्म ने 120.75 करोड़ (83.86 करोड़) की कमाई की है.. वहीं ओवरसीज में 22.25 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

बता दें, उम्मीद जताई गई थी कि फिल्म पहले वीकेंड पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। लेकिन फिलहाल 4 दिनों में भी फिल्म काफी दूर नजर आ रही है। सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में ट्यूबलाइट ने काफी ऐवरेज ओपनिंग दी है।


Click it and Unblock the Notifications