BOX OFFICE: सलमान खान का करारा झटका.. TOP 20 में भी नहीं शामिल!
सलमान खान की फिल्मों से हमेशा उम्मीद होती है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर जाएगी। ना कि भारत में बल्कि दुनियाभर में। लेकिन अफसोस.. हालिया रिलीज फिल्म ट्यूबलाइट ने सभी के अंदाजा को धता बताते हुए बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है।
'सलमान, शाहरूख और अक्षय कुमार साथ आए.. तो LOSS हो जाएगा....'
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक कुल 217.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन बता दें.. इस आंकड़े के साथ सलमान भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 तो क्या.. टॉप 20 लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पाई है।

रिलीज के दूसरे हफ्ते में ट्यूबलाइट ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी को पीछे कर 25वें नंबर पर जगह बनाई है। लेकिन टॉप 20 तक पहुंचना फिलहाल ट्यूबलाइट के लिए नामुमकिन है।
यहां जानें दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications