BOX OFFICE पर ट्यूबलाइट का चौथा दिन...सलमान खान आज फैन्स से धोखा खा गए!

सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर ऐसा फ्यूज़ हुई है कि उठने का नाम ही नहीं ले रही है। ये तो तय हो चुका है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। माना जा रहा था कि ईद पर सलमान खान फैन्स , फिल्म देखेंगे और सलमान खान सबको चौंका देंगे।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। और अगर ताज़ा ट्रेंड की मानें तो ईद पर सलमान खान का हाल और बेहाल हो चुका है। फिल्म को सुबह सुबह 25 प्रतिशत की Occupancy मिली है।

tubelight-box-office-eid-collection-day-4-collection-disappoints

और इस लिहाज़ से देखा जाए तो ट्यूबलाइट का ईद कलेक्शन केवल 17 - 19 करोड़ ही होगा। अब इसे झटका कहिए या जो भी सलमान खान को इस बार इमोशनल होना भारी पड़ गया है।

सलमान खान ने खुद ही कहा कि ये फिल्म लौंडे लपाड़ों के देखने के लिए नहीं है। ऐसा नहीं है कि ईद पर आप दोस्तों के साथ उठे और ट्यूबलाइट देखने चले जाएं। ये उन दर्शकों वाली फिल्म नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ, आज ईद के दिन मुंबई में 1281 शो थे। एक थियेटर में तो केवल ट्यूबलाइट के ही 36 शो थे। ऐसे में अगर ईद के दिन भी सलमान खान नहीं कमाई कर रहे हैं तो आने वाले दिन, बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किल होने वाले हैं।

इसकी एक झलक तो वैसे भी बाहुबली 2 दिखा चुकी है। और अब सलमान कुछ दिक्कतों से जूझने लगे हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X